खाली पेट इन चीजों को खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत

खाली पेट इन चीजों को खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत

सेहतराग टीम

भोजन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए तो हम रोजाना भोजन करते हैं। वहीं अगर सुबह के समय ही भरपूर हेल्दी खाना मिल जाए तो हम दिनभर तरोताजा रहते हैं। हम दिनभर एनर्जी से फुल रहते हैं। ऐसे में हमें कोई रोग होने का डर नहीं रहता है। इसलिए एक्सपर्ट भी कहते हैं कि सुबह के समय हेल्दी नाशता करना सेहत के लिए जरूरी होता है। वहीं कई लोग हेल्दी खाने के चक्कर में कई बार ऐसी चीजें खा लेते हैं जो खाली पेट नहीं खाना चाहिए। उसका सेवन करने से हमारा सेहत दिनभर खराब रहता है। इस वजह से पूरा दिन भी खराब हो जाता है। ऐसे में ऐसी कौन सी चीजें हैं जो खाली पेट नहीं खानी चाहिए। इसके विषय में जानना भी जरूरी है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे खाली पेट कभी भी नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें-अगर एसिडिटी है तो ना खाएं ये चीजें, कर सकती हैं सेहत को खराब

खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन (Foods Don't Eat an Empty Stomach in Hindi)

कॉफी

सुबह उठते ही कॉफी  पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें हाइड्रोक्लोरीन एसिड पाया जाता है। जिसका सेवन खाली पेट करने से आपको एसिडिटी जैसी कई पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

टमाटर

टमाटर की प्रकृति  एसिडिक होता जिसके कारण इसका सेवन करने से अल्सर या फिर पेट संबंधी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाली पेट छोड़कर आप किसी भी समय खा सकते हैं। 

केला

केला में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर इसका सेवन खाली पेट किया तो इन पौष्टिक तत्वों के कारण आपको बेचैनी, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। 

सलाद

सलाद सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। फाइबर के गुणों से भरपूर सलाद वजन कम करने के साथ-साथ आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन खाली पेट करने से आपको हार्टबर्न के अलावा एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं।

खट्टे फल

सुबह-सुबह ऐसे फूड्स का सेवन न करे जिसमें विटामिन सी और साइट्रस फूट्स पाया जाता है। इससे आपको हार्टबर्न और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नींबू, संतरा, कीवी आदि खट्टों फलों का सेवन न करे।

इसे भी पढ़ें-

रोजाना की डाइट में क्या शामिल करें, जिससे शरीर फिट और तंदुरुस्त रहे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।